बेखौफ चोरों का आतंक: बाड़े से 23 बकरियों को चुरा ले गए चोर

बेखौफ चोरों का आतंक: बाड़े से 23 बकरियों को चुरा ले गए चोर 



हरैया में चोरों का आतंक:एक ही रात में 23 बकरियां चोरी


यूपी, बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में शनिवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मोहम्मद राजा के छप्पर के बाड़े में बंधी 23 बकरियों को चोरों ने रस्सी काटकर चार पहिया वाहन में लाद लिया और फरार हो गए।

रात करीब 2 बजे जब परिजन अचानक जागे तो बकरियां गायब देखकर सन्न रह गए। घटना से परिवार समेत पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सुबह पीड़ित मोहम्मद राजा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़ित का कहना है कि इन बकरियों की कीमत लाखों रुपये में थी और यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन थीं। स्थानीय ग्रामीणों ने चोरी की इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की और जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस का कहना है कि वारदात के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुराग खंगाले जा रहे हैं। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.