राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मनाया गया प्रांतीय रक्षक दल का 76 वां स्थापना दिवस

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मनाया गया प्रांतीय रक्षक दल का 76 वां स्थापना दिवस 

बस्ती में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे प्रांतीय रक्षक दल का 76 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने दल के योगदान की सराहना की, लेकिन जवानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल भी उठाए।

पीआरडी जवानों ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका विभाग 1947 से अस्तित्व में है, लेकिन आज भी उन्हें वेतन और सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। एक जवान ने कहा, हम हर मौसम में अपनी जान हथेली पर लेकर काम करते हैं, चाहे बारिश हो, ठंड हो या गर्मी। फिर भी सरकार हमें केवल 395 रुपये प्रतिदिन का मानदेय देती है, जो हमारे जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.