प्रयागराज जिले में कल बंद रहेंगे 8वीं तक सभी स्कूल
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 13 दिसंबर को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और रूट डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने 13 दिसंबर को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने के संबंध में आदेश जारी किया है ऑनलाइन कक्षाओं की गतिविधियां रहेंगी जारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के आदेश के अनुसार प्रयागराज जिले के सभी माध्यमों के कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं की गतिविधियां जारी रहेंगी। बीएसए ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
