कप्तानगंज के बढ़नी में कंबाइन की चिंगारी से 80 बीघा गेहूं की फसल जली, 21 किसान प्रभावित
यूपी,बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के बढ़नी गांव में कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में 21 किसान परिवार प्रभावित हुए हैं।
तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और किसान फसल बचाने में असमर्थ रहे। सूचना पर पुलिस, प्रशासन व दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।
