द मूक नायक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने बृजेश आर्य

 द मूक नायक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने बृजेश आर्य

बस्ती। कांग्रेस नेता एवं महादेवा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य को द मूक नायक संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। द मूक नायक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह ने बृजेश कुमार आर्य को द मूक नायक संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाते हुये अपेक्षा किया है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर समाज के वंचितोें, उपेक्षित वर्ग, आदिवासियों, दलितों के हितों के लिये रचनात्मक पहल करेंगे।

बृजेश कुमार आर्य को द मूक नायक संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किये जाने पर संजय कुमार, प्रवीन, शिव कुमार सोनकर, प्रदीप चौधरी, रमेश चौधरी, राम सिंह, पप्पू श्रीवास्तव के साथ ही अनेक लोगोें ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.