कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला युवक का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
बस्ती। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे एक युवक का शव दुपट्टे के सहारे घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लालगंज बाजार निवासी ऋतिक गुप्ता जो की एक कपड़े की दुकान पर काम करता था, रविवार की रात को घर में सोया हुआ था। सुबह जब घरवालो ने देखा तो उसका शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।

