डाक्टर ने किया एसपी से चोरी के घटना के खुलासे की मांग
बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के उमरी अहरा वार्ड नं. 12 पटेल नगर निवासी डा. सतीश चन्द्र चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अज्ञात चोरों से एक लाख 54 हजार रूपया नकद, जेवर, मंगल सूत्र आदि के बरामदगी की मांग किया है।
पत्र में डा. सतीश चन्द्र चौधरी ने कहा है कि गत 13 नवम्बर को दिन में उनके मकान का ताला तोड़कर दिन दहाड़े लाखोें रूपयों की चोरी हो गई। तहरीर पर मुण्डेरवा पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा तो दर्ज कर लिया किन्तु न तो कोई बरामदगी हुई न ही चोरों को गिरफ्तार ही किया गया।

