पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की मनाई जयंती
युग पुरुष थे अटल जी - जगदीश शुक्ल
बस्ती। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षा गृह स्थित अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया। जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि अटल जी युग पुरुष थे। उन्होंने उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों, विदेश नीति, भारत को परमाणु शक्ति बनाने, देश में सड़कों का जाल बिछाने में अटल जी की दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए इसे देश के विकास के लिए अहम कदम बताया।
इस अवसर पर अर्जुन उपाध्याय, संत जी मिश्र, रत्नेश चौहान, विजय कुमार पांडेय, उमेश कुमार, आत्मजीत सिंह, अमरदीप, अनिल पाण्डेय, इरशाद अहमद, अजय कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

