रोटावेटर में फसकर कटा किशोर का पैर इलाज के दौरान मौत

 रोटावेटर में फसकर कटा किशोर का पैर इलाज के दौरान मौत 

कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र पकड़ी छब्बर निवासी एक किशोर जिसका पैर रोटावेटर की चपेट में आने से कट गया था उसकी लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार शाम को मौत हो गई। पकड़ी छब्बर निवासी बासुदेव प्रजापति का 16 वर्षीय बेटा ऋषिकेश प्रजापति जो शहर में स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। उसका शुक्रवार की रात मालवीय रोड पर एलआईसी ऑफिस के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय उसमें लगे रोटावेटर में फंस गए थे जिसके कारण बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए थे।

पकड़ी छब्बर निवासी नंदू प्रजापति ने बताया कि ऋषिकेश बस्ती में ही कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था। घायल होने पर उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था इलाज से स्थिति में सुधार न देख चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां भी आराम ना मिलने पर लखनऊ में इलाज चल रहा था शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे उसकी मौत हो गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.