जयन्ती पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन्ः सहभोज का आयोजन

 चौधरी चरण सिंह ने किसान हितों के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया- अरूणेन्द्र पटेल

जयन्ती पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन्ः सहभोज का आयोजन

बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को उनकी जयन्ती पर पर किसान दिवस के रूप में याद किया गया। सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रूधौली विधानसभाध्यक्ष रामकृपाल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भानपुर तहसील के सामने आयोजित संगोष्ठी और सहभोज में चौधरी चरण सिंह के योगदान पर चर्चा किया।


रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि चौधरी चरण सिंह एक समर्पित सार्वजनिक कार्यकर्ता और सामाजिक न्याय में दृढ़ विश्वास रखने वाले ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होने किसान हितों के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होने किसानों के लिये जो नीतियां बनायी उसका लाभ आज तक किसानों को मिल रहा है। रालोद उन्ही के सपनों को साकार करने के लिये निरन्तर प्रयत्नशील है। संचालन करते हुये सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसान समस्याओं के सवालों को हल कराये जाने को लेकर रालोद संघर्ष कर रही है। यही चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है।  

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इन्द्र बहादुर यादव, चंद्रिका प्रसाद श्री राम मौर्य धर्मेंद्र चौधरी, कमलेश चौधरी मुन्नालाल पतिराम चौधरी राजकुमार वर्मा, गोरखनाथ चौधरी, ओमकार चौधरी, शंभू गोपाल चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुनील देव शर्मा, औरंगजेब, सीताराम चौधरी, मास्टर दिनेश कुमार दिनेश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वामीनाथ चौधरी पूर्णमासी मौर्य आदि ने चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्षो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि वे किसानों के सर्वमान्य नेता थे। किसानों की स्थिति सुधरे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चौधरी चरण सिंह को जयन्ती पर नमन् करने वालों में रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.