कांग्रेस की छबि खराब करने के लिये झूठ का महल खड़ा कर रही भाजपा- देवानंद
एक झूठ छिपाने के लिये अनेक झूठ बोल रही है भाजपा- देवानंद
सत्ताधारी दल का लोकसभा के बाहर प्रदर्शन हास्यास्पद- देवानंद
बस्ती, 20 दिसम्बर। कांग्रेस पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद पाण्डेय ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर खड़ी भाजपा सरकार तरह तरह से कांग्रेस की छबि खराब कर रही है। पहले विधानसभा घेराव के दौरान लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर बल प्रयोग कर उनका लोकतांत्रिक अधिकार छीनने का प्रयास किया फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छबि धूमिल कर रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा अपने झूठ व पाप पर परदा डालने के लिये जनता का ध्यान भटकाने में माहिर है। सरकार की खामियों को उजागर करना, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध दर्ज कराना विपक्ष का अधिकार है लेकिन भाजपा अपने दमनकारी नीति के दम पर जनता व विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। इसी तरह केन्द्र में अडानी पर लग आरोपों की जांच कराने, मणिपुर, संभल, बहराइच के मुद्दों पर बहंस करने की बजाय नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाकर ध्यान भटकाने का काम कर रही है। तमाम गतिरोधों का समाधान ढूढ़ने की बजाय ने सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर भाजपा की मनुवादी सोच का परिचय दिया। कांग्रेस नेता ने कहा पहली बार देखा जा रहा है जब सत्ताधारी के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रस्तावित मुद्दों पर बहंस कराई जाये सदन खुद शांतिपूर्ण वातावरण में चलने लगेगा।