बस्ती: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो अत्याचार के विरोध में नोबल पुरस्कार विजेता यूनुस खान के पुतले को गधे पर बैठाकर जताया गया विरोध
बस्ती। जिले में हिंदू रक्षा समिति ने हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाल कर बांग्लादेश की घटना के प्रति आक्रोश जताया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में इन दोनों तख्ता पलट के बाद जिस तरीके से भारतवंशियों और हिंदुओं के विरुद्ध उत्पीड़न की शिकायत आ रहे हैं उसे लेकर भारत में भी खासा आक्रोश है। जिसको लेकर अनवरत विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज इसी क्रम में हिंदू रक्षा समिति के आवाहन पर हरैया विधायक अजय सिंह द्वारा शहीद स्मारक स्थल छावनी से स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाली महारानी तलाश कुंवरी के रियासत सेनानी स्थल अमोढ़ा तक आक्रोश रैली निकालकर भारत सरकार के माध्यम से बांग्लादेश की आंखें खोलने के लिए रैली निकाली गई है। इस रैली में बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद यूनुस की प्रतिमा को गधे पर दर्शाते हुए उनके सलाहकार होने पर सवालिया निशान खड़ा किया गया है। क्योंकि किसी भी देश के लिए पड़ोसी देश के लोगों का ध्यान रखना एक आवश्यक नीति है। ऐसे में मोहम्मद यूनुस द्वारा जिस तरह से बांग्लादेश सरकार को सलाह दी जा रही है वह उनके हिंदू विरोधी होने की मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है।

