गांव की समस्या गांव में समाधान योजना के तहत ग्राम पंचायत अइलिया व कबराखास मे ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन
विकास खंड कुदरहा में गांव की समस्या गांव में समाधान योजना के तहत ग्राम पंचायत अइलिया व कबराखास मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत अइलिया के प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को शाम लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर एड़ीओ आईएसबी देवेंद्र यादव व सचिव अभिनव यादव के नेतृत्व में चौपाल हुआ। पंचायत सहायक रजिस्टर ले कर ग्रामीणों का नाम व समस्या नोट कर रही थी। चौपाल में 36 मामला आया जिसमें 30 आवास व 6 शौचालय का रहा।
पंचायत भवन कबराखास पर एड़ीओ पंचायत सुबाष चंद्र व सचिव कमलेश सिंह ने चौपाल लगाया जिसमें 17 मामला सामने आए, आवास के सात व पेंशन के पांच लाभार्थी पहुंचे और अपनी समस्या दर्ज कराएं।
चौपाल में ओमप्रकाश पाल, विजय यादव, कमलेश सिंह, संदीप यादव, अभिषेक पांडेय, आशा देवी, उर्मिला त्रिपाठी, मंजू, अंजनी, दीपक, अंगद, सुबाष, रंगीलाल सहित तमाम लोग मैजूद रहे।
