ललहवा के पास गन्ना क्रय केन्द्र पर ट्रकों की पर्याप्त व्यवस्था न होने किसानों ने ट्रकों को रोका
बस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग ललहवा पर किसानों ने मुण्डरेवा चीनी मील के ट्रकों को रोकर प्रदर्शन कर गन्ना क्रय केन्द्र सेमरा मुस्तहकम में पर्याप्त ट्रकों की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर चौकी इंचार्ज उमरिया एवं पुलिस चौकी डेईडीहा ने पहुंचकर चीनी मील से चार ट्रकों की व्यवस्था कराया। इसके बाद किसानों समाप्त हो गया।
राम जानकी मार्ग ललहवा पर सेमरा गन्ना क्रय केन्द्र के दर्जनों किसानों दोपहर 12 बजे पहुंचकर मुण्डेरवा चीनी मील जाने वाले ट्रकों को रोकवा लिया और प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप है। मुण्डेरवा चीनी मिल द्वारा गन्ना केन्द्र पर ट्रक मालिकों द्वारा मनमानी की जा रही है। जिससे गन्ने की तौल नही हो पा रही है। चार पांच दिन बाद तौल हो पा रहा है। नाराज किसानों ने राम जानकी मार्ग पर पहुंचकर मुण्डेरवा चीनी पर गन्ना लादकर जा रहे ट्रकों को रोकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर किसानों को शांत कराया। चौकी इंचार्ज उमरिया राधे रमण यादव ने बताया चीनी मील से किसानों से बात कराया गया। चार ट्रक पहुंच रहे है। किसानों ने प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। इस दौरान सुजीत यादव,जग नेवास, कलेन्द्रर यादव, महेन्द्र, निर्मल, मेहीलाल, सत्यदेव, सचिन, फलचन्द्र, प्रहलाद, पालू, प्रदीप सहित किसान मौजूद रहे।।