पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गए युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

 पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गए युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी में कुछ बात को लेकर झगड़ा हो रहा था, मामला इतना बढ़ गया कि पति अपनी पत्नी के कपड़े जलाने लगा, इसी बीच पड़ोस का एक युवक झगड़े को सुलझाने गया तो महिला के पति ने उसे चाकू मार दिया। इसके चलते वहां युवकगंभीर रूप से घायल हो गया।

मामला सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर गांव की है। जहां के पिंटू अग्रहरि का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसी गांव का रहने वाल शिवम सोनी पिंटू के घर पहुंचा, झगड़ा करने से मना करने लगा, पिंटू को शिवम की बात इतनी खराब लगी कि पिंटू ने शिवम पर चाकुओं से कई वार कर दिए। यही नहीं शिवम को घायल करने के बाद पिंटू ने भी खुद को चाकू मार लिया। दोनों को घायल स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शिवम की मौत हो गई व पिंटू का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.