चाकू की नोक पर शिक्षक के साथ बदमाशों ने की लूट

 चाकू की नोक पर शिक्षक के साथ बदमाशों ने की लूट 

बस्ती। देर शाम लगभग नगर थाना क्षेत्र में नेउरी गाड़ा कुसरौत के पास बदमाशों ने चाकू दिखाकर निजी विद्यालय के शिक्षक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश चाकू दिखाकर शिक्षक सूरज से सोने की अंगुठी व पैसे लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सूरज ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद लोग मौके पर पहुँच गए, सूचना के बाद डायल 112 भी मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका। सूरज ने बताया कि वह विद्यालय से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में एक युवक ने पिपरा गौतम जाने के लिए लिफ्ट मांगी, पिपरा गौतम मार्ग से जैसे भदेश्वर नाथ की तरफ आने वाले मार्ग पर मुड़े की कुछ ही दूरी पर दो अन्य बाइक सवार भी रास्ते में खड़े थे वहीं रोक कर तीनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.