बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथों लखनऊ में सम्मानित होंगे शिक्षक स्कंद मिश्रा
यूपी,बस्ती। निपुण भारत मिशन के तहत पूरे प्रदेश से 75 प्रधानाध्यापक एवं 76 खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किए जाने हेतु नामित किया गया है। जिसमें बस्ती जनपद से इकलौते शिक्षक स्कंद मिश्रा का भी नाम शामिल है।
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लाक के सहिजनपुर पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत स्थानीय ब्लॉक के बनकटा मिश्र गांव निवासी शिक्षक स्कंद मिश्रा को जिला बेसिक अधिकारी बस्ती ने पत्र जारी करते हुए अवगत कराया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के क्रम में बस्ती जनपद से कप्तानगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सहिजनपुर का चयन उत्कृष्ट कार्य हेतु निपुण भारत मिशन के अंतर्गत हुआ है।
14 दिसंबर को "मरकरी हाल" इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में जिला बेसिक शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित है।
जिसमें बस्ती जनपद से स्कंद मिश्रा को निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्यो एवं उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
आपको बता दे कि निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के छात्रों को समझ के साथ पढ़ने लिखने एवं अंकगणित में दक्षता के साथ निपुण लक्ष्य एप का तकनीकी ज्ञान हासिल कराने में प्राथमिक विद्यालय सहिजनपुर का विशेष योगदान है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती के प्रशिक्षुओं द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन किया गया था। जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के अध्ययनरत छात्र निपुण पाए गए। जिसके क्रम में सम्मान हेतु विद्यालय का चयन हुआ और लखनऊ में शनिवार को होने वाले सम्मान समारोह में शिक्षक स्कंद मिश्रा को प्रतिभाग करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया।
बस्ती जनपद का गौरव बने शिक्षक को बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह,बालकृष्ण ओझा,उदय शंकर शुक्ल,सुधीर तिवारी,दुर्गेश यादव,शैल शुक्ला,अभय सिंह यादव,शिवप्रकाश सिंह,हरेंद्र यादव, गौरव चौधरी,वेद प्रकाश उपाध्याय,चन्द्र मोहन यादव,गिरजेश दूबे, मंगला मौर्य, प्रमोद ओझा, जितेंद्र पांडेय, पुष्पेंद्र, शिल्पी, डॉ0 कंचन माला त्रिपाठी,ममता द्विवेदी,बीपी आनंद,राजेश कुमार,वंदना त्रिपाठी, सुनीता वर्मा,विजय भारती,परमानंद यादव,शेषनाथ यादव, सुमित्रानंदन आदि का नाम शामिल है।

