अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में भानपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में भानपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 

बस्ती। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील भानपुर में सम्पन्न हुआ। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलीभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।

     उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 13, पुलिस के 9, विकास के 6, विद्युत के 2, गन्ना के 2 तथा चकबन्दी व बैंक के 1-1 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, डीएफओ जय प्रकाश, डीपीआरओ रतन कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

                             

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.