बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन 10 जनवरी को

 बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन 10 जनवरी को

बस्ती। भाजपा जिलाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी को भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जिलाध्यक्ष के चयन के लिए संगठनात्मक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, वे कार्यकर्ता जो भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि रखते हैं और कम से कम दो बार सक्रिय सदस्य रहे हैं, नामांकन के पात्र होंगे। जिलाध्यक्ष पद के साथ ही प्रांतीय परिषद के लिए भी नामांकन किया जाएगा। इसके लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

चुनाव प्रक्रिया में सहमति बनाने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों जैसे स्थानीय सांसद, वर्तमान या पूर्व विधायक, राज्यसभा सांसद, एमएलसी, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका चेयरमैन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, और प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।

शंकर लाल लोधी ने बताया कि मंडलों की घोषणा प्रदेश स्तर पर की गई है। बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। शेष बचे मंडलों में भी निर्वाचन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

यह नामांकन प्रक्रिया पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.