विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने सबई परसन गौशाले का किया भ्रमण, लिया जायजा
(आनन्दधर द्विवेदी)
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों शनिवार को द्वारा दुबौलिया विकासखंड के ग्राम सबई परसन गौशाला का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
अंकित कुमार उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष जिला महामंत्री सतीश कुमार पांडे एवं ब्लॉक अध्यक्ष दुबौलिया राम सिंह न्याय पंचायत अध्यक्ष बैरागल की उपस्थिति में गोवंशों हेतु हरा चारा भूसे आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई तथा आवश्ययक परामर्श दिया गया। डॉक्टर के विषय में जानकारी करने पर पताा चला कि डॉक्टर बराबर यहां पर आ रहे हैं, गोवंशो को देखा जा रहा है। इस अवसर पर अंकित कुमार उपाध्याय उपाध्यक्ष द्वारा गोवांशों को केला व गुड़ खिलाया गया। 

