मानव जीवन में संस्कार उदय करने का सशक्त माध्यम है श्रीमद्भागवत कथा

 मानव जीवन में संस्कार उदय करने का सशक्त माध्यम है श्रीमद्भागवत कथा

 बस्ती। हरैया /भक्तों के पापों का हरण कर लेने वाला ही ईश्वर है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने का लाभ तभी है जब हम इसे अपने जीवन में उतारें और उसी के अनुरूप व्यवहार करें। हरैया महादेवा में चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत के चौथे दिन अवध धाम से आये आचार्य करुणाशंकर मिश्र ने कहा कि कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आ जाए मुनष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं। कहा कि जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है, वही जीवन धन्य है। ईश्वर ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को भी समझा जा सकता है।

          कथा में मुख्य यजमान निर्मला त्रिपाठी एवं भूपेंद्र त्रिपाठी , रविंद्र जिला प्रचारक सर्वेश मिश्रा डॉक्टर सुनील त्रिपाठी चंद्रभूषण सिंह वीरेंद्र पांडे राहुल तिवारी जयप्रकाश तिवारी सुरेंद्र पांडे काली प्रसाद राम भवन अर्जुन यादव शंभू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.