बस्ती सांसद व विधायक नें जरूरतमंदो में बांटे कंबल

बस्ती सांसद व विधायक नें जरूरतमंदो में बांटे कंबल



गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य:राम प्रसाद चौधरी


यूपी, बस्ती। बस्ती सदर विधानसभा के ग्राम पंचायत धमौरा में सोमवार को सांसद रामप्रसाद चौधरी व महादेवा विधायक दूधराम द्वारा कोडरी, कटहरा,धमौरा,भरतपुर गांव के गरीबों , असहायों एवं जरूरतमंदों में एक हजार से अधिक कंबल का वितरण किया गया। 

कंबल पाकर लोगो के चेहरे खिल गये और लोगों नें ऐसे पुनीत कार्य के लिए सांसद व विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

सांसद नें कहा कि जरूरतमंदो की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है और इनके सुख, दुःख में मदद करना पुण्य का कार्य है।विधायक दूधराम ने कहा कि इस ठंढ के मौसम में अधिकतर गरीबों में गर्म कपडे की समस्या होती और अनेक परेशानी के चलते वह अवश्यकता अनुसार गर्म चद्दर व कपड़ा नही खरीद पाता है ऐसे जरूतमंदो की मदद करना महान पुनीत कार्य है और सभी समाजसेवियो को ऐसा पुनीत कार्य करना करना चाहिए। 

सांसद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सभी विधान सभाओं में किये जायेंगे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पतिनिधि बब्बू चौधरी,अमित कुमार,मुक्तिनाथ, अर्जुन, अमित कुमार,रामकेश,राम प्रकाश,शिवसरन,रामकरन रामभवन,रामजीत , रामसहाय,श्यामा देवी,सन्तराम,रामकुमार सहित लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.