विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने गौशाले का भ्रमण कर लिया जायजा
(आनन्दधर द्विवेदी)
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा ग्राम पंचायत मसहा गौशाला का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने वहां पर गो पूजा कर सभी गायों को गुड़ खिलाया। लगातार पूर्ण रूप से निस्वार्थ भाव से लगे गौरक्षा जिलाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला ने कहा कि उनका पूर्ण रुप से सहयोग देने के लिए उनकी टीम सदैव तत्पर रहेगी।गौ रक्षा जिलाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला ने बताया की उनकी टीम द्वारा लगातार पूरे जिले में गौशालाओं में जाकर निरीक्षण कर शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, जहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है वहां पर पानी की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री सतीश कुमार पांडे जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

