नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त 15 घंटे में गिरफ्तार
बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त मो. वसीम (19) पुत्र स्व. मो. अदील, निवासी बैरागल, थाना दुबौलिया को 22 फरवरी 2025 को सुबह 10:20 बजे भिउरा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 41/2025 धारा 65(2) BNS व 5M/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष दुबौलिया जितेंद्र सिंह
हे.का. सलमान खान
म.का. स्वीकृति मिश्रा
थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।