विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम : रोहित त्रिपाठी

 विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम : रोहित त्रिपाठी

(आनंदधर द्विवेदी)

छावनी (बस्ती)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत@2047' के संकल्प के तहत युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से हरैया विधानसभा क्षेत्र स्थित बाबा बैजनाथ त्रिपाठी स्मारक इंटर कॉलेज, केनौना में गुरुवार को 'जेन-ज़ी (Gen-Z) विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रोहित त्रिपाठी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी असीम ऊर्जा, नवीन सोच और आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण है। यदि युवाओं को सही दिशा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रवादी मूल्यों से युक्त मार्गदर्शन मिले, तो वे विकसित भारत के निर्माण में सबसे बड़ी शक्ति बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार, अफवाहों और नकारात्मक शक्तियों से सतर्क रहें तथा तथ्यों के आधार पर निर्णय लेते हुए राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखें। साथ ही शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, प्रबुद्धजन, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.