मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

बस्ती। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने आज अपना जन्मदिन प्राथमिक विद्यालय भुअर निरंजनपुर, विकास खंड बस्ती सदर में बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर वे अपनी पत्नी खुशबू आर्या और बेटी अनुकृति कीर्ति के साथ विद्यालय पहुंचे।


विद्यालय पहुंचकर उन्होंने बच्चों के साथ सहज वातावरण में संवाद किया और उनसे विभिन्न प्रश्न पूछे, जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। बच्चों ने कविताएं सुनाईं और सामान्य ज्ञान संबंधी सवाल-जवाब भी किए गए। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और सभी को टॉफी-चॉकलेट वितरित की।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, एआरपी अविनाश शुक्ल, डीसी एमडीएम अमित कुमार मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह का आनंद लिया।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.