कप्तानगंज में ऑल इंडिया फेयर प्राईस डीलर उत्तर प्रदेश की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन
बस्ती। कप्तानगंज बाजार में गुरुवार को ऑल इंडिया फेयर प्राईस डीलर उत्तर प्रदेश की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मोहम्मद करीम को ब्लॉक अध्यक्ष, अजय दुबे को संगठन महामंत्री, अनिल सिंह को संरक्षक, आदित्य मिश्रा को संगठन मंत्री, रामप्रकाश चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तिलक राम वर्मा को उपाध्यक्ष, अजय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष और विजेंद्र मिश्रा को मंत्री चुना गया।
बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और कोटेदारों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कोटेदारों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीप नारायण राय, जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद करीम समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा कोटेदार कमलेश चौधरी, महेश गुप्ता, हजारीलाल, अजय कुमार, कलीमुल्लाह, जितेंद्र कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, भीम यादव, श्रीनिवास, महगू, मेहंदी हसन, राम शब्द, परदेसी, मदन, विनोद कुमार, महेश, संदीप ओझा, संजय कुमार, बंसराज, बाबूराम पांडे, राजू, रामवृक्ष, शाहिद समेत कप्तानगंज विकासखंड के अन्य कोटेदार उपस्थित रहे।