सड़क हादसे में घायलों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा
बस्ती। रविवार की सुबह बस्ती अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर संत कबीर नगर से देवा शरीफ जायरीनो को लेकर जा रही ईको कर अज्ञात वाहन से बचने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 13 लोग सवार थे। गाड़ी पलटते ही चीज पुकार मच गई। सूचना पर घायलो के लिए फरिश्ता बनकर हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा पहुंचे। और दो मासूमों सहित सात लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 18 साल की बच्ची और एक चालक को गंभीर चोट आने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पर कप्तानगंज पुलिस और पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन कोहरे के चलते एक से बचने के चलते एक ट्रक और टकरा गई। हादसे को लेकर घटो अफरा तफरी का माहौल रहा।
घटना सुबह बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी कट के पास की बताई जा रही है बताया जाता है। संत कबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरो गांव से ईको कर पर सवार होकर लोग देवा शरीफ जा रहे थे।बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र पिकौरा के पास पहुंचे थे। आगे एक ट्रक से बचने के चलते ईको अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें कार सवार 11 लोगों मे 7 लोग घायल हो गए। सूचना पर हाइवे के देवदूत प्रमोद ओझा पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अपनी कार से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती करवाया।ईको कार हाफिज उस्मान गनी पुत्र फैजुद्दीन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी बखिरा निवासी नौरो थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर अपने वाहन संख्या यूपी 58R 2902 ईको से राजकुमार पुत्र गणपति निवासी भटहट बाजार थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर उम्र लगभग 48 वर्ष हाजी फैजुद्दीन पुत्र शाह मोहम्मद निवासी नौरो थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर उम्र लगभग 65 वर्ष ,शकील अहमद पुत्र सफी मोहम्मद उम्र लगभग 35 वर्ष ,उम्मे कुलसुम पुत्री उस्मान गनी उम्र लगभग 12 वर्ष ,मोहम्मद इदरीश पुत्र शरीफ उम्र लगभग 35 वर्ष सलमा खातून पत्नी मोहम्मद शरीफ उम्र लगभग 30 वर्ष सहित कुल 11 लोगों को लेकर देवा शरीफ दर्शन हेतु जा रहे थी। जिससे राजकुमार, हाजी फैजुद्दीन, शकील अहमद कुलसुम, मोहम्मद इदरीश सलमा खातून व हाजी उस्मान गनी को चोट आई हाजी उस्मान गनी व कुलसुम को गंभीर चोटें आई।जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज से जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। सूचना थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।ईको पलटने के बाद अत्यधिक कोहरा होने के कारण एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिससे ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा द्वारा लगातार सड़क हादसे में घायलों की मदद की जाती है।ईको सवार घायलों की त्वरित मदद को लेकर प्रमोद ओझा की चर्चा हर जुबान पर रही। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव और एम ओ आईसी कप्तानगंज डॉक्टर अनूप कुमार ने बताया कि प्रमोद ओझा वास्तव में सड़क हादसे में घायलों के लिए फरिश्ता है।

