समाजसेवी ई0 वीरेंद्र मिश्र की टीम ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिव पूजन राजभर का किया भव्य स्वागत


यूपी,बस्ती।भाजपा के पिछड़ा वर्ग आयोग के मनोनीत हुए सदस्य शिव पूजन राजभर के बस्ती में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं चौराहे चौराहे स्वागत किया।विधानसभा कप्तानगंज के महराजगंज चौराहे पर वरिष्ठ समाजसेवी ई0 विरेन्द्र कुमार मिश्र के बड़े बेटे देवकान्त मिश्र ने अपने सहयोगियों के साथ स्वागत किया। 

जिसमें अनिल उपाध्याय,राम अंजोर राजभर,सतीश यादव,सूरज तिवारी,सूरज गौतम,सूरज राजभर,पंकज पटेल, उपेन्द्र पटेल विवेक मिश्र,अभय तिवारी,  दुबौलिया के मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र राजभर सहित अन्य शामिल रहे।

श्री राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदरणीय प्रधानमंत्री और‌ मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है। 2022 में फिर यूपी में पूर्ण बहुमत मे भाजपा की सरकार बनेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.