विभिन्न मुद्दों पर शिक्षकों ने किया विचार-विमर्श
कप्तानगंज,बस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र कप्तानगंज में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक आहूत किया।
बताते चलें कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक संसाधन केंद्र कप्तानगंज पर जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बृहद चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और सुधीर तिवारी ने 21 मुद्दों पर प्रकाश डाला।
जिसमें पुरानी पेंशन की बहाली, दूरदराज जनपदों में कार्यरत शिक्षकों का अपने जनपद में स्थानांतरण, चिकित्सा सुविधा,बच्चों के बैठने हेतु फर्नीचर, शिक्षकों के पदोन्नत एवं शिक्षामित्र अनुदेशक को नियमित शिक्षक बनाए जाने संबंधित अन्य मुद्दे शामिल हैं।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित शिक्षक बीपी आनंद,अनिल पाठक पर्यवेक्षक,सह पर्यवेक्षक दौलत राम,रजनीश यादव,शेष नाथ,गौरव चौधरी,स्कन्द मिश्र,शिव प्रकाश,वेद प्रकाश उपाध्याय,सुरेश सिंह,डॉ0कंचन माला त्रिपाठी,स्वेता,सरिता वर्मा,गीता सिंह,आलोक सिंह अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

