डायल 112 का सराहनीय कार्य,लावारिश बच्चे को परिजनों से मिलाया
बस्ती।जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 पर हेड कांस्टेबल उज्जवल मिश्रा व पायलट अजय ओझा द्वारा लावारिस टहल रहे बच्चे की सूचना परिजनों को दी गई।
बताते चलें कि जिले के मुंडेरवा रेलवे स्टेशन पर एक 17 वर्ष का लावारिश लड़का टहलता दिखाई दिया।जिसकी सूचना लोगों ने डायल 112 को दी। मौके पर पहुँचे डायल 112 टीम के कांस्टेबल उज्ज्वल मिश्रा व पायलट अजय ओझा ने स्टेशन मास्टर के सुपुर्द करके लड़के के परिजनों को जानकारी दी।
लड़के नाम बाबी है वह पारा लख़नऊ काशीराम आवास कालोनी का रहने वाला है।
पुलिस की सक्रियता से बच्चे के परिजनों को उसकी कुशलता की सूचना मिली और किसी अप्रिय सूचना होने से पहले सुरक्षा मिल गयी।

