नवोदय के पुरातन छात्रों ने किया पौधरोपण
यूपी,बस्ती।रविवार को जवाहर नवोदय एल्युमनी एसोसिएशन बस्ती (जनाब) संगठन के पदाधिकारियों अध्यक्ष राज बहादुर निषाद, महासचिव विजय वर्मा, उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक चौधरी, सचिव आशीर्वाद सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य रवि मौर्य,इंद्रजीत वर्मा,अनूप मिश्रा,राहुल राज,राम विलास, राज कुमार मधुकर , अजय रत्ना,राहुल राज, हरि किशोर पाण्डेय ,अनूप मिश्रा,इंद्रजीत निगम ,हसन कमाल,गोविंद कुमार तिवारी,श्याम प्रकाश विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, आदि सदस्यों के पहल पर विद्यालय प्राचार्य योगेंद्र भक्त जी एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्य नवोदय विद्यालय परिसर में किया गया।
सभी पुरातन छात्रों ने अपने अपने अनुभव साझा कर पुरानी यादें ताजा की। सभी ने अपने जीवन में नवोदय में पढ़ना एक अहम उपलब्धि बताया।
प्राचार्य श्री भक्त ने अपने संबोधन में नवोदय विद्यालय को लीडर बनाने वाली संस्था के रूप में बताया,नवोदय में शिक्षण कार्य के साथ साथ छात्रों के बहुमुखी विकास पर विशेष ध्यान देने की परंपरा का विस्तार से वर्णन किया। नवोदय से निकले हुए छात्र आज पूरे विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में अपना सफलता का परचम लहरा रहे हैं। अपने पढ़ाए हुए छात्रों को समय समय पर अपने बीच में शिक्षकों के मन गदगद हो जाते हैं।
जनाब संगठन पिछले 15 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष रक्तदान,निःशुल्क पुस्तक वितरण, गरीब मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप आदि जैसे प्रयास से सामाजिक सहयोग कर रहा है।
Hami NAVODAYA ho
ReplyDelete