(ज्ञानचंद द्विवेदी)
बस्ती। हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में राज्यअध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल और बच्चों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विद्यालय पर बच्चों के साथ मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा योगा भी किया गया।
इसके साथ ही राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने कहा यह दिन विश्व पटल पर भारतीय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है।
इस अवसर पर खेल के प्रति रुचि रखने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया ।





