बस्ती: जन्माष्टमी को लेकर देल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बच्चों ने प्रस्तुत किए विभिन्न कार्यक्रम

बस्ती। जनपद के हवेली खास स्थित दिल्ली स्कूल आफ एक्सीलेंस मे  शनिवार को विद्यालय के बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।


बच्चो द्वारा दही हांडी फोङ, झाँकी सजाओ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चो द्वारा अपनी अपनी कक्षाए  सजाई गई उसके बाद बच्चो द्वारा विभिन्न गानो पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

उसी क्रम मे बच्चो की टोली द्वारा दही हांडी को फोङकर श्रीकृष्ण जन्म उत्सव की कई झांकियों को प्रस्तुत किया गया।कई छोटे बड़े बच्चो ने राधे कृष्ण की रूप सज्जा धारण कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम  का उद्घाटन प्रबंधक जे पी सिंह एवं प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने द्वीप प्रज्वलन कर किया ।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के छात्र छात्राओ मे से अक्षिता पाल,अभिषेक पांडे एवम दिव्याँश  पाँडे ने कार्यक्रम इंचार्ज दिव्या त्रिपाठी एवम सूर्यांश तिवारी के निर्देशन मे किया। आज के इस जन्म उत्सव कार्यक्रम मे स्कूल की अद्विका,स्नेहा,रूकसार,अदिति,नैन्शी,मानस,तृप्ति, आवेश,स्वक्षम,सौम्या, विभा,समृद्धि एवम काजल सहित कई बच्चो ने अपनी पृतिभा से सभी अभिभावक एवम अध्यापकों का मन मोह लिया ।

इस दौरान विद्यालय की सुपरवाईजर वंदना पांडेय, एडमिनिस्ट्रेटर जनार्दन यादव, उप प्रधानाचार्य डी के त्रिपाठी,इंचार्ज हर्षिता पांडेय सहित मंगला दूबे,अनूप पांडेय, वेद सिंह, भूपेंद्र,जयश्री, रेनू,वर्षा,संदीप, वीरभद्र, मनीष,नलिन, नसीम,सीमा,अल्का,आएसा,शिखा, गरिमा,अनिल, लक्ष्मीकांत, माया,शुभम, श्रवण, अमर वादवानी,उत्कर्ष सहित सभी विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चो के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को खूब सराहा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.