बस्ती: रानीपुर से भेलमापुर जाने वाली सड़क हुई खराब, ग्रामीणों में रोष

(आनंदधर द्विवेदी)

दुबौलिया। दुबौलिया विकासखंड के रानीपुर से भेलमापुर गांव जाने वाला रास्ता लगातार हो रही बरसात के चलते टूटकर जर्जर हो गया है।


बताते चलें कि दुबौलिया विकासखंड के  रानीपुर से भेलमापुर जाने वाली सड़क के खराब होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। लगातार हो रही बरसात के चलते सड़क टूटकर खराब हो गई है। जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बता दें पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से सड़क की हालत एकदम दयनीय हो गई है। वहीं बरसात के पहले भी सड़क की हालत ठीक नही थी, ऐसे में लगातार वही बरसात के चलते इस समय सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है। जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, सड़क पर पानी भरे होने के चलते लोग उसमें गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं।

ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ों लोग को इस मार्ग से जाने को विवश है, स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस सड़क को जल्द से जल्द सही कराने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.