बस्ती। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बरसात की वजह से बस्ती जिले में बड़ा हादसा हो गया है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते वेदीपुर बाजार में सड़क किनारे बना मोहम्मद अली का मकान देर रात गिर गया।
रात में करीब 12 बजे मकान जब गिरा तो अंदर 10 लोग मौजूद थे। सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। मलबे के नीचे दबकर तरन्नुम (22) पुत्री मोहम्मद अली तथा सना खातून (17) पुत्री मोहम्मद अली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। आनन फानन स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में मोहम्मद अली, जैसुन्निशा, अकरम, सबीना, एहसान, जुनैद, तथा जुबैद मौजूद हैं जिनका इलाज जिला चिकित्सालय अयोध्या में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक, मकान पक्की थी। पिछड़ा हिस्सा अत्यधिक गहरा होने के कारण बेसमेंट पर मकान बनी थी। मकान की दीवार पानी में डूबी थी। वहीं हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।



