बस्ती:तेजपुर असम से निकली सैनिकों की साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

बस्ती:तेजपुर असम से निकली सैनिकों की साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत


यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज ब्लॉक पर सशस्त्र सीमा बल एवं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा निकाली गई साईकिल यात्रा का विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तेजपुर असम से निकली एसएसबी की साइकिल यात्रा का स्वागत 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश व कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित ब्लॉक की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।

43 वाहिनी के सेकेंड इन कमांडेंट अमित सिंह एवं आईजी सीआईएसएफ हेमंत गुप्ता के नेतृत्व में सैनिकों द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा का कप्तानगंज में भव्य स्वागत किया गया। 


तेजपुर असम से निकली यह साइकिल यात्रा राजघाट दिल्ली तक जाएगी,कुल 2384 किमी की साइकिल रैली का सभी जिले व ब्लाकों में स्वागत किया जा रहा है।

तेजपुर से निकली साइकिल यात्रा का स्वागत बस्ती जिले के हरैया,विक्रमजोत,सहित अयोध्या,फैज़ाबाद अन्य  स्थानों पर किया जाएगा।

कप्तानगंज में भव्य स्वागत के उपरांत विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने सैनिकों की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

कस्बे के लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए हर्षोल्लास के साथ सैनिकों को कप्तानगंज से रवाना किया।

कप्तानगंज में स्वागत में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल,बीडीओ मंजू त्रिवेदी,थानाध्यक्ष बृजेश सिंह,एसआई अनस खान,एडीओ आइएसबी हरि पूजन सिंह,एडीओ पंचायत सहजराम,कमलेश शाह,सीनियर बॉबू आनंद प्रकाश यादव,मनोज कुमार श्रीवास्तव,आशीष सिंह,पीयूष चौधरी,सभाजीत,उपेंद्र गुप्ता, सोनू मोदनवाल,राजेश कुमार,दीनानाथ, सुनील,कमलेश,हरिशंकर,सर्व चंद्र मिश्रा,ओम प्रकाश सहित बाल विकास परियोजना एवं एनआरएलएम के कर्मचारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.