बस्ती: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक
महिला आरक्षी द्वारा गांव गांव जाकर महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत हथिनास में महिला आरक्षी कुमारी गायत्री,रिंकी चौहान,कांस्टेबल रणजीत गुप्ता द्वारा चौपाल लगाया गया। जिसमें महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 1090,181,1098,112,1076 तथा अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे बताया गया। जिसमे महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।