बस्ती: बीआरसी कप्तानगंज पर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक संपन्न

बस्ती: बीआरसी कप्तानगंज पर शिक्षक संकुल मासिक बैठक संपन्न

यूपी,बस्ती। विकासखंड कप्तानगंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर न्याय पंचायत कप्तानगंज की मासिक शिक्षक-संकुल बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज पर आयोजित की गई। 
बैठक खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में संपन्न हुई।





जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय बनाने पर चर्चा,विद्यालयों में ई-पाठशाला के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा, राज्य परियोजना द्वारा प्रस्तावित कार्यों पर विचार विमर्श, साप्ताहिक प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभाकिता बढ़ाने पर चर्चा,गतिविधि आधारित खेलों का आयोजन पर चर्चा तथा अभिभावकों को ऐप्स डाउनलोड करवाने पर चर्चा,कायाकल्प के बिंदुओं की समीक्षा,सहज,समृद्ध, आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह तथा अन्य प्राप्त सहायक सामग्रियों के प्रयोग की स्थिति पर विचार विमर्श, आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया।


बैठक में एआरपी राम केवल,हरि प्रकाश यादव,जय प्रकाश चौधरी,डॉ0 अरविंद कुमार,प्रदीप कुमार जायसवाल, शिक्षक बीपी आनंद,सच्चिदानंद मिश्रा, आशा किरण यादव, विनय ओझा, पंकज कुमार, इंद्रजीत, रीता सिंह,ममता द्विवेदी, ज्योति यादव, कांति देवी, शैलजा पाण्डेय,उपासना कसौधन, संतराम, स्नेहलता देवी, फ़ारिया जमाल उस्मानी, राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.