महसों में सम्पन्न हुयी संकुल स्तरीय कार्यशाला
बस्ती:सदर ब्लाक न्याय पंचायत महसों में मिशन प्रेरणा के संकुल स्तरीय बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने न्याय पंचायत के शिक्षक संकुल तथा अध्यापकों को बताया कि वर्तमान समय में लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं तथा सभी अध्यापकों को मिशन प्रेरणा के तत्वाधान में चल रहे क्रियाकलापों से स्वयं को संलग्न रखना है।
वर्तमान में कोरोना के बाद उपस्थित बच्चों को रेमेडियल टीचिंग के अनुसार पढ़ाए जाने का निर्देश दिया । एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्कूल रेडिनस के महत्व पर चर्चा की और बताया, प्रत्येक ब्लॉक में एआरपी के माध्यम से 15 प्राथमिक विद्यालय और 5 पूर्व माध्यमिक विद्यालय का चयन किया जा रहा है।
जिसमें उत्कृष्ट स्कूल ऑपरेटिंग सिस्टम असेंबली से लेकर के अंतिम घंटे तक व्यवस्थित तरीके से चलाए जाने के गुर सिखाए जाएंगे। एआरपी अनिल कुमार पाण्डेय ने प्रेरणा लक्ष्य प्रेरणा सूची प्रेरणा तालिका ध्यानाकर्षण शिक्षण संग्रह संग्रह आदि पर विस्तृत चर्चा की। एआरपी डॉ0राम शंकर पांडे ने शिक्षक डायरी और पाठ योजना पर विस्तृत चर्चा की। एआरपी अविनाश शुक्ला ने भाषा को पढ़ाने के लिए प्रभावी तरीके को साझा किया । एआरपी आशुतोष पाण्डेय ने विशेष रुप से पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रोजेक्ट बनवाने पर चर्चा की । एआरपी उमाशंकर ने सक्रिय पुस्तकालय क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। बैठक में शिक्षक संकुल अमरेंद्र, परिणीता, ज्योति, प्रियंका तथा पूजा के अलावा न्याय पंचायत के विद्यालयों से शिक्षक राघवेन्द्र सिंह, ऊषा गोस्वामी,प्रवीन पाण्डेय, अनिल दूबे, अंजना, अख्तर जहां,माया,मधूलिका,सुधीर कुमार,दीपिका श्रीवास्तव शामिल रहे। दिनांक 15 सितंबर 2021 को न्याय पंचायत महसों में मिशन प्रेरणा के संकुल स्तरीय बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने न्याय पंचायत के शिक्षक संकुल तथा अध्यापकों को बताया कि वर्तमान समय में लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं तथा सभी अध्यापकों को मिशन प्रेरणा के तत्वाधान में चल रहे क्रियाकलापों से स्वयं को संलग्न रखना है। वर्तमान में कोरोना के बाद उपस्थित बच्चों को रेमेडियल टीचिंग के अनुसार पढ़ाए जाने का निर्देश दिया । एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्कूल रेडिनस के महत्व पर चर्चा की और बताया प्रत्येक ब्लॉक में एआरपी के माध्यम से 15 प्राथमिक विद्यालय और 5 पूर्व माध्यमिक विद्यालय का चयन किया जा रहा है जिसमें उत्कृष्ट स्कूल ऑपरेटिंग सिस्टम असेंबली से लेकर के अंतिम घंटे तक व्यवस्थित तरीके से चलाए जाने के गुर सिखाए जाएंगे। एआरपी अनिल कुमार पाण्डेय ने प्रेरणा लक्ष्य प्रेरणा सूची प्रेरणा तालिका ध्यानाकर्षण शिक्षण संग्रह संग्रह आदि पर विस्तृत चर्चा की। एआरपी डॉ0 राम शंकर पांडे ने शिक्षक डायरी और पाठ योजना पर विस्तृत चर्चा की। एआरपी अविनाश शुक्ला ने भाषा को पढ़ाने के लिए प्रभावी तरीके को साझा किया । ए आर पी आशुतोष पांडे ने विशेष रुप से पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रोजेक्ट बनवाने पर चर्चा की । एआरपी उमाशंकर ने सक्रिय पुस्तकालय क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। बैठक में शिक्षक संकुल अमरेंद्र, परिणीता, ज्योति, प्रियंका तथा पूजा के अलावा न्याय पंचायत के विद्यालयों से शिक्षक राघवेन्द्र सिंह, ऊषा गोस्वामी,प्रवीन पाण्डेय, अनिल दूबे, अंजना, अख्तर जहां,माया,मधूलिका,सुधीर कुमार,दीपिका श्रीवास्तव शामिल रहे।

