बस्ती। जनपद के साल्टौवा विकास खंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को आज रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बता दे सल्टौवा विकासखंड में तैनात शिक्षक गौरव त्रिपाठी ने विजिलेंस टीम से खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी, जिस पर आज बस्ती पहुंची विजिलेंस की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को रंगे हाथ सात् हजार रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

