बस् हो रही बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, कहीं गिरे मकान तो कहीं गिरे पेड़

 लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, कहीं गिरे मकान तो कहीं गिरे पेड़

बस्ती टाइम्स संवाददाता

बस्ती। बीते 48 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश जिले में कहर बरपा रही है। तेज हवा के साथ हो रही बरसात के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां फसलों को नुकसान हुआ है वहीं कप्तानगंज नगर पंचायत के चौखड़ा गांव में एक कच्चा मकान भी जमींदोज हो गया है बता दें कप्तानगंज नगर पंचायत के चौखड़ा गांव में आज बरसात के चलते रामसुख पुत्र समय का कच्चा मकान पूरी तरह से ढह गया है जिससे उसका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है यह संयोग ही रहा कि कहीं कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कप्तानगंज के अधिकारियों से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।


जिले के कई प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिर गए, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। गोरखपुर फैजाबाद हाईवे पर तिलकपुर मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ के गिरने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा ।

 कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतेें हुईं। साथ ही जिले की विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह से बेपटरी हो गई। उधर, तेज हवा के साथ बारिश के चलते जिले में जगह-जगह खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल पसर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।


किसानों का कहना है कि यदि मौसम साफ नहीं हुआ, तो इससे फसल को काफी नुकसान होगा। वही कप्तानगंज के कौड़ी कॉल खुर्द गांव में कई जगह फसल डूब गई है तो कई जगह सड़कें पूरी तरीके से पानी में जलमग्न हो गई हैं कौड़ी कोल निवासी किसान  ब्रजभान चौधरी, श्लोक चौधरी,अरुण कुमार, सहित कई लोगों की फसलें भी पानी में डूब चुकी हैं लोगों ने बताया कि अगर जल्दी है बारिश बंद नहीं हुई फसलों का बहुत ही नुकसान होगा।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.