नोवा हॉस्पिटल बस्ती की एक और उपलब्धि, तीन साल से टेढ़ी उंगली सीधी की गई

 नोवा हॉस्पिटल बस्ती की एक और उपलब्धि

तीन साल से टेढ़ी उंगली सीधी की गई

बस्ती। खलीलाबाद ( संतकबीर नगर )निवासी एक 20 वर्षीय लड़की की तर्जनी उंगली तीन साल से टेढ़ी हो गई थी , जिसे पहले गोरखपुर दिखाया गया था, जहां उसे प्लास्टिक सर्जरी से ठीक करने के लिए लखनऊ रेफर किया गया था।

नोवा हॉस्पिटल के सर्जन डाक्टर सौरभ द्विवेदी के संपर्क में आज मरीज को लाया गया। डाक्टर द्विवेदी ने इसका इलाज जेड प्लास्टी और  टेंडन ट्रांसफर द्वारा करके उंगली सीधी की ।

सर्जरी के दौरान ही उंगली सीधी तरह से मुड़ती और सीधी होती देखी गई है। अपने किस्म का बस्ती के अस्थि रोग के इतिहास में यह एक अनूठा प्रयास और चिकित्सा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.