भाजपा ने किया प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन
कप्तानगंज के मां गायत्री इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कप्तानगंज,बस्ती। विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज में स्थित मां गायत्री इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर डॉ0 धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में बदलाव के बयार बह रही है। जिस सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने किया था। आज हम उसी तरफ अग्रसर हैं। देश व प्रदेश में योग्य नेतृत्व के चलते हर तरफ बदलाव की बयार चल रही है। जहां हम तेजी से विकास कर रहे हैं वहीं कानून व्यवस्था भी अपने आप में मॉडल बनती जा रही है। रोजगार सृजन में हम पिछली सभी सरकारों को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं। भ्रष्टाचार की दूर-दूर तक कोई बू नहीं है । अपराध पूरी तरह नियंत्रित है। राष्ट्र निर्माण के जिस संकल्पना के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी के स्थापना की थी हमारे दोनों नेतृत्व कर्ताओं ने उसे साकार करने का पूरा प्रयास किया है। विकास की किरणें हर कोने में पहुंच रही हैं ।सुरक्षा,स्वास्थ्य,शिक्षा सभी क्षेत्रों में हमने कीर्तिमान स्थापित किया है।
आने वाले दिनों में इसे और आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर अपने 2022 के लक्ष्य को भी पूरा करने में सफल रहेगी। इसका हमें पूरा विश्वास है। कार्यक्रम को गोरखपुर के प्रभारी अजय सिंह गौतम, कप्तानगंज विधानसभा के प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, प्रत्यूष विक्रम सिंह, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र,राम सिंगार ओझा ने संबोधित किया।
विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य की चर्चा की।
कार्यक्रम अध्यक्षता बाबा मधुबन दास, सुनील पाण्डेय,मोहन मोदनवाल, विमल पाण्डेय, संतोष पाठक, सानू पाठक,अशोक कुमार मिश्र,डॉ0 अरविंद मिश्र उपस्थित रहे ।

