कार की ठोकर से युवक घायल
इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
यूपी,बस्ती। विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज के फेंसा गांव निवासी विजय कुमार शुक्रल (28 वर्ष) सोमवार को किसी काम से कप्तानगंज बाजार आए थे। चौराहे पर अज्ञात कार की ठोकर से घायल हो गए। चौराहे पर खड़े इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा की टीम के सक्रिय सदस्य अनिल कुमार उपाध्याय ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
अनिल कुमार उपाध्याय ने घायल विजय के परिजनों को इसकी सूचना दी। सीएससी कप्तानगंज के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद विजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कार की ठोकर से विजय कुमार को ज्यादा चोटें आई थी। जिसके चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे इंजीनियर बिरेंद्र कुमार मिश्र ने परिजनों से मुलाकात की एवं इलाज के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


