पानी के तेज बहाव से धंसी सड़क की पटरी

पानी के तेज बहाव से धंसी सड़क की पटरी


राहगीरों के लिए हो सकती है मुसीबत


यूपी,बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के सैनिया चौराहे पर सड़क के किनारे पुलिया के पास पानी के बहाव से सड़क के किनारे की पटरी धंस गई है। जो साइकिल व मोटरसाइकिल सवार के लिए घातक साबित हो सकती है। प्रशासन यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं देता या कोई बैरिकेडिंग नहीं लगाता तो तो यह किसी बड़ी घटना को दावत दे सकता है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पानी का बहाव इतना तेज है की सड़क के किनारे स्ट्रोक न होने से सड़क की पटरी धंस गयी। यदि समय रहते सही नही हुआ तो राहगीरों के लिए घातक बन सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.