न्याय पंचायत सेंठा में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न

न्याय पंचायत सेंठा में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न

कप्तानगंज,बस्ती।सेंठा न्याय पंचायत का सितंबर माह की शिक्षक संकुल बैठक गुरुवार को इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पिलखांव में आयोजित किया हुई।



जिसमे बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने हेतु विभिन्न माध्यमों पर चर्चा किया गया। जिसमें एआरपी प्रदीप जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से विद्यालयों में बच्चों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है जिसे हम बरकरार रखना है। एआरपी डॉ0 अरविन्द निषाद ने साप्ताहिक ऑनलाइन क्विज को पूरे सप्ताह चलाने हेतु प्रेरित किया।एआरपी हरिप्रकाश यादव ने मिशन प्रेरणा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे जल्द ही अपने विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय के रूप में विकसित करना है।
प्रधानाध्यापक चन्द्रमोहन यादव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में कोई कमी नही रहने देंगे। विद्यालय में जल्द ही स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना की जाएगी। जिससे बच्चों को सीखने के क्षमता में वृद्धि होगी तथा बच्चे मन लगाकर पढ़ेंगे और पढ़ाई नीरस नही होगी। सहायक अध्यापक मंगला प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज बच्चों को पढ़ाने हेतु यूट्यूब व अन्य माध्यमों पर काफी कंटेंट उपलब्ध हैं। वीडीओ के माध्यम से या चित्रों की सहायता से पढ़ाये गए प्रकरण बच्चे कभी नही भूलते और उनको सीखने में काफी सुविधा होती है।
बैठक में वेद प्रकाश उपाध्याय,चंद्रभूषण दूबे, विजय कुमार, मंगला प्रसाद मौर्या, प्रमिला, बालमुकुंद,संगीता आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.