जिलाधिकारी ने कोविड प्रोटोकॉल के साथ विद्यालय में कक्षाओं को संचालित करने का दिया निर्देश
शिक्षक,छात्र-छात्राएं व रसोइया नियमित लगाए मास्क
बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने प्राइमरी स्कूलों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए कक्षाए संचालित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राए,रसोइया नियमित मास्क लगाये।
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के औचक निरीक्षण के लिए निकली जिलाधिकारी ने सॉउघाट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय महुडर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुर्सिया तथा प्राथमिक विद्यालय सरईया, प्राथमिक विद्यालय पैड़ा, प्राथमिक विद्यालय बेलभरिया का निरीक्षण किया।
वहाँ उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पढाई-लिखाई के बारे में पूछ-ताछ किया। रसोइ घर में जाकर मिड-डे-मील का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति चेक किया।
उन्होंने स्कूल परिसर तथा उसके आस-पास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। आंगनवाडी केन्द्र के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि बच्चे उपस्थित नही थे।
कायाकल्प योजना के अन्तर्गत लगाये गये टाइल्स टूटे एवं उखड़े हुए मिले।
उन्होंने इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल भी उपस्थित रहें।

