उच्च प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

उच्च प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस


यूपी,बस्ती।जिले के विकास क्षेत्र कप्तानगंज के बीआरसी परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

शासन के निर्देश के क्रम में 5 सितंबर से 17 सितंबर तक शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाना है। जिसके क्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज में प्रधानाध्यापिका शशि तिवारी एवं कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन वेदप्रभा की अध्यक्षता में विद्यालय पर बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, भक्ति गीत,नित्य सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में बतौर प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त करने आयी कुमारी गीतांजलि एवं कुमारी सुनीता वर्मा ने बहुत ही अच्छे ढंग से बच्चों को प्रशिक्षित किया। जिसमें कृष्ण सुदामा का नाटक,अरे द्वारपालो गीत सहित अन्य कार्यक्रम अत्यंत भावुक एवं दर्शनीय रहा। इसके अलावा प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने देश रंगीला,राधा कृष्ण की झांकी सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में रीतू वर्मा,आराध्या, श्रेया गुप्ता, मुस्कान,सोनी, सत्यम वर्मा, रानी, आदित्य, अंकित, नितिन,सुरेंद्र आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बीपी आनंद ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया।

विद्यालय परिवार से हरेंद्र यादव, गो कुमार,कस्तूरबा की रोली सिंह,शीला यादव, शशि, रेनू यादव,सुधा वर्मा, रोली सिंह,रीमा सिंह, प्रशिक्षु नैंसी गुप्ता, कांति,अरसी बानो, अभिषेक शर्मा,उदय शंकर आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.