सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कप्तानगंज में हुआ भव्य स्वागत

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कप्तानगंज में हुआ भव्य स्वागत


बस्ती। जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बस्ती आगमन पर कप्तानगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


बस्ती के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का विक्रमजोत,छावनी,हरैया,महाराजगंज,कप्तानगंज,तिलकपुर,बस्ती में भव्य स्वागत हुआ।

कप्तानगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने क्षेत्र से आई हुई जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि आज किसान नौजवान पटेल यात्रा को सफल बनाने में आप सभी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निरंतर आपके हित में कार्य करता रहूंगा। 

वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम यादव ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है। कोविड की आड़ में जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। 

उन्होंने कहा प्रदेश में शराब की दुकान खोलने से कोरोना नहीं फैलेगा लेकिन अगर स्कूल खुलेंगे तो कोरोना फैल जाएगा। सरकार सभी क्षेत्रो में अपनी मनमानी कर रही है।

जिससे जनता पूरी तरह त्रस्त हो गई आने वाले चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी।

मंच पर कई वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी।

मौके पर पार्टी के नेता रण बहादुर यादव, ओम शंकर यादव, हृदय राम यादव,पंकज मिश्रा, जितेंद्र यादव सहित अन्य समाजवादी पार्टी के नेता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.